फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर किशोरी को बचाने आई भाभी को भी पीटा। आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने भाई के साथ दादरी क्षेत्र में नौकरी करता है। नौकरी के कारण वह एक सप्ताह में घर आता है। गत पांच जनवरी को घर पर उसकी पत्नी बेटे के साथ सो रही थी। जबकि 17 वर्षीय बहन दूसरे कमरे में सो रही थी। रात में पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते मकान में घुस आया और उसकी बहन के कमरे में दाखिल हो गया। युवक ने तमंचे के बल पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी बहन के कमरे में पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

आरोपी ने 18 जनवरी को खेत से लौट रही उसकी बहन और पत्नी को रास्ते में रोक लिया और फिर से उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी हरेंद्र कुमार उर्फ हांडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed