{"_id":"61c758025bc651219c0dace2","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2316946113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ में बनेगी कान्हा गोशाला,एक निराश्रित गोवंशों में मिलेगा आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ में बनेगी कान्हा गोशाला,एक निराश्रित गोवंशों में मिलेगा आश्रय
विज्ञापन
ककोड़ में बनेगी कान्हा गोशाला
सिकंदराबाद। नगर पंचायत ककोड़ में एक करोड़ 27 लाख की लागत से कान्हा गोशाला का निर्माण किया जाएगा। शासन ने गोशाला के निर्माण को स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में 27 लाख 90 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है।
क्षेत्रीय विधायक विमला सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने ककोड़ क्षेत्र में कान्हा गोशाला निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। प्रस्ताव पर शासन ने एक करोड़ 27 लाख की लागत से गोशाला के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गोशाला निर्माण के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 27.90 लाख रुपये की प्रथम किश्त भी जारी कर दी है। बताया कि नगर पंचायत ककोड़ ने ईदगाह के पास गोशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली है। जल्द ही गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र में घूमने वाले करीब एक हजार निराश्रित गोवंशों को आसरा मिलेगा और किसानों को भी राहत मिलेगी।