{"_id":"614cc1438ebc3eab7c7ecb94","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2264628101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोला फ्लाईओवर के पास कंपनी कर्मचारी से लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोला फ्लाईओवर के पास कंपनी कर्मचारी से लूट की कोशिश
विज्ञापन

चोला। बदमाशों ने चोला फ्लाईओवर के पास बुधवार रात कार सवार कंपनी कर्मचारी से लूट की कोशिश की। पुलिस को आता देख बदमाश फरार हो गए।
गांव खानपुर निवासी दिनेश ने बताया कि उसका छोटा भाई गविंदर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात वह कार से ड्यूटी से लौट रहा था। करीब 8.30 बजे जब वह चोला फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उसकी कार के सामने एक युवक अचानक आकर खड़ा हो गया। हॉर्न बजाने के बाद भी सामने से नहीं हटने पर उसने कार को आगे बढ़ा दिया। दस मीटर की दूरी पर चलते ही दो और युवक हाथों में डंडे लेकर आ गए और उन्होंने कार रोक दी। तीनों युवक गविंदर से कार से नीचे उतरने के लिए कहने लगे। नहीं उतरने पर उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगे। इसी बीच चोला पुलिस की दो गाड़ियां वहां गश्त करते पहुंच गईं। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनते ही तीनों युवक फरार हो गए। जल्द तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव नगलाबंशी निवासी कपड़ा शोरूम व्यापारी लोकेश सोलंकी से चोला फ्लाईओवर पर मारपीट कर तीन लाख के आभूषण और 20 हजार की नगदी लूट ली थी। लोकेश ककोड़ स्थित अपने शोरूम को बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।