{"_id":"61269aec8ebc3e60f10dec95","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2247315137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ककोड़। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार बाइक भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
निरीक्षक राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि मंगलवार की रात में वह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के लिए दनकौर से झाझर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दनकौर रोड पर झाझर के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दनकौर की ओर से तीन बाइकों पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर उक्त लोगों ने बाइकों को दौड़ा दिया। पुलिस ने घेराबंदी का तीनों युवकों को बाइकों और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम दूबली थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर निवासी अमित पुत्र प्रेमपाल धीवर, ग्राम चौकी थाना ककोड़ निवासी गौरव पुत्र सोमबीर धोबी, ग्राम अकबर फाटक थाना खुर्जा नगर निवासी लाला पुत्र रामचंद्र जाटव बताया। उनकी निशानदेही पर आरोपी अमित के घर से चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद हुई।
इनसेट =
पुलिस को गुमराह करने के लिए बदल देते थे नंबर प्लेट
ककोड़। निरीक्षक राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए बाइक की नंबर प्लेट को बदल देते थे। बरामद सभी बाइकों की नंबर प्लेट बदली हुई थी। बाइक के कुछ हिस्सों पर पेंट लगा रखा था। वाहनों को ट्रेस करने पर पल्सर बाइक सिकंदराबाद से चोरी होना पाई गई। शेष बाइकों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।