फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पहले वैक्सीन, फिर राशन को लेकर लोगों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाने के बाद राशन देने पर भड़के लोग
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला झारखंडी में बृहस्पतिवार को राशन डीलर को उस समय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ जब डीलर ने कोरोना वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही राशन दिए जाने की बात कही। गुस्सा लोगों ने जमकर हंगामा किया।

नगर के मोहल्ला झारखंडी स्थित राशन की दुकान पर राशन लेने के लिए पहुंचे लोगों ने बताया कि राशन डीलर ने पहले ही उनका मशीन में अंगूठा लगवा लिया था। अब राशन देने से इनकार कर रहा है। राशन देने के लिए डीलर कोरोना वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाने के लिए कह रहा है। अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दिए जाने पर दुकान पर मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख राशन डीलर ने अंगूठा लगा चुके सभी लोगों को राशन दे दिया। इसके बाद सभी लोग शांत हुए। मामले में आपूर्ति निरीक्षक दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को बढ़ाने के लिए सभी राशन डीलरों से कार्डधारकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed