फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर मचे घमासान पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया। एसडीएम रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान 95 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 92 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जिससे अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया।
सुबह करीब 10.30 बजे ब्लॉक परिसर में अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दोपहर दो बजे तक प्रक्रिया चली। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 143 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जिसमें से एक सदस्य की मृत्यु हो चुकी है। कुल 142 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 95 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया में भाग लिया। पहले सभी सदस्यों की बैठक कराई गई। बैठक में सहमति नहीं बनने पर मतदान कराया गया। 95 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 92 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाला। दो सदस्यों ने विपक्ष में मतदान किया। जबकि एक मत निरस्त हो गया। आधे से अधिक सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने पर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। प्रस्ताव पास होने की एक कॉपी ब्लॉक के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्तूबर को 142 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 96 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख मनीष भाटी के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा था। डीएम ने शपथ पत्रों की जांच सीडीओ को सौंपी थी। सीडीओ ने जांच रिपोर्ट में बताया था कि अविश्वास के पक्ष में शपथ पत्र देने वाले कुल 96 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 82 सदस्यों ने उपस्थित होकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में शपथ पत्रों की पुष्टि की है। आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव के समर्थन में शपथ पत्रों की पुष्टि करने पर सीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई की पुष्टि की थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रस्ताव पर विचार करने के लिए सात नंबर को ब्लॉक सभागार में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। बैठक में सहमति नहीं बनने पर मतदान कराने के लिए निर्देशित किया था। एसडीएम सिकंदराबाद को बैठक, मतदान की प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रक्रिया के दौरान एसडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार, एसडीएम सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत जिले के आलाधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब डेढ वर्ष पूर्व अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक परिसर के बाहर दोनों पक्षों में हुए पथराव, फायरिंग की घटना को देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात रहा। अविश्वास प्रक्रिया की कार्रवाई के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोर्ट का निर्णय प्रस्तुत नहीं करने पर एसडीएम ने परिणाम किया घोषित
सिकंदराबाद। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान प्रक्रिया पर हाईकोर्ट से स्टे होने की चर्चा रही। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की गई थी। परन्तु प्रार्थना पत्र के साथ आदेश की कोई प्रति संलग्न नहीं की गई थी। आदेश की प्रति नहीं दिखाने पर अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed