फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद । बृहस्पतिवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो महिलाओं समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीएम, सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
एक पक्ष ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव का ही एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। बृहस्पतिवार को परिवार के सभी लोग साई बाबा के दर्शन के लिए साई मंदिर गए हुए थे। घर पर उसका लड़का अकेला था। उससे रंजिश रखने वाले परिवार के लोगों ने घर में घुसकर उसके लड़के के साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और छिपकर घर में बैठ गए। जब वह मंदिर से वापस आए तो उक्त लोगों ने उनपर भी धारदार हथियार, लाठी, डंडों से हमला कर दिया। और उसकी पत्नी व पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। जानलेवा हमले में वह उसके दो पुत्र, पुत्री, पत्नी, पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि उसके छोटे पुत्र, पत्नी, बेटी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वही दूसरे पक्ष के तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8.30 बजे उसकी बेटी दिशा शौच के लिए गई थी। रास्ते में गांव निवासी सगे भाईयों ने उसे अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह अपने पुत्र, भाई, गांव के लोगों को साथ पहुंचा। आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया कि करीब 8.45 बजे आरोपियों ने अपने पिता के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। लाठी, डंडों, धारदार हथियारों से उनपर वार किया। मारपीट में वह उसका बेटा, पत्नी, भाई घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों परिवार के लोगों में आपस में मारपीट हुई है। मारपीट में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी हालत सामान्य है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को आरोपियों के गिरफ्तार के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

= राघवेंद्र मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed