{"_id":"5d729d448ebc3e93b43446da","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd183879462","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन

सिकंदराबाद । घर में घुसकर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल करने, लूटपाट करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलाबाद निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र रामशरण ने बताया कि गांव के ही भूप सिंह पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। बताया कि भूप सिंह ने अपने परिवार के सतेंद्र, प्रेम, भवीचंद, बॉबी, हरीश, नितिश, शकुंतला, रेनू, गुंजन, कुंवरपाल, सोनवती के साथ मिलकर लाठी, डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसे उसकी पत्नी, बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त लोग पत्नी के सोने के कुंडल और उसकी जेब से दो हजार रुपये नकद भी लूटकर ले गए थे। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर न्याय के लिए उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।