{"_id":"62f5337f93d52c4ace085aca","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd242889163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की साजिश रचते सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की साजिश रचते सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या की साजिश रचते सात आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने दंपती की हत्या की साजिश रचते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, छह मोबाइल और तीन बाइक भी बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात नगर कोतवाली थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दंपती की हत्या करने के लिए कुछ बदमाश ऊपरकोट से सराय छबीला जाने की तैयारी में है। इसी दौरान पुलिस ने धमेड़ा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तीन बाइकों पर सवार कुल सात लोग आते दिखाई दिए, जब उन्हें रोककर उनकी जांच की तो उनसे अवैध असलाह बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सराय छबीला में दंपति की हत्या को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अरबाज ने बताया कि उसकी अपने चाचा रहीस निवासी सराय छबीला से रंजिश चल रही है। जिसके चलते पिछले दिनों उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे जेल भिजवाया था। अब जेल से बाहर निकलने के बाद उसने चाचा और चाची की हत्या करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज निवासी सराय छबीला, सरवर निवासी इस्लामाबाद, यूसुफ निवासी सराय छबीला, सुऐब निवासी बालाजी विहार गाजियाबाद, अमन निवासी इस्लामाबाद, सुबहान निवासी सराय छबीला बताया। जबकि एक आरोपी नाबालिग पाया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, दो चाकू, छह मोबाइल फोन और तीन बाइकें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी अरबाज के खिलाफ पांच और सरवर के खिलाफ चार मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।