फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

मलका पार्क गेट पर लगातार 75 घंटे फहराया जाएगा तिरंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मलका पार्क गेट पर लगातार 75 घंटे फहराया जाएगा तिरंगा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लगातार एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निकुंज सेवा समिति द्वारा मलका पार्क पर लगातार 75 घंटे राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत काला आम स्थित मलका पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुरू हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग लखनऊ की टीम द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसके बाद 13 अगस्त की सुबह 10 बजे से नगर पालिका सभासद, अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा मलका पार्क के गेट से नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जबकि निकुंज सेवा समिति द्वारा 13 अगस्त सुबह 10 बजे से 16 अगस्त की दोपहर एक बजे तक लगातार 75 घंटे तिरंगा फहराया जाएगा। 14 से 16 अगस्त तक मलका पार्क में प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत, डांस और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed