{"_id":"62f3e9d4f402d65d66716912","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2428454120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम के जुलूस के दौरान दुकानों का छज्जा गिरा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम के जुलूस के दौरान दुकानों का छज्जा गिरा, छह घायल
विज्ञापन

गुलावठी। मंगल चौक बाजार में मोहर्रम जुलूस के दौरान दुकानों का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से जुलूस देख रहे छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए जुलूस प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न हुआ।
मंगलवार देर रात को क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जब मंगल चौक बाजार पर पहुंचा तो दुकानों की छतों पर जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 20 से अधिक लोग एक दुकान के छज्जे पर इकट्ठा हुए तो अधिक वजन के कारण दुकानों का छज्जा गिर गया। अचानक छज्जा गिरने से आसपास अफरातफरी मच गई। हादसे में अजीम अहमद निवासी मोहल्ला बुद्धे खां, जियान, जैद निवासी गुलावठी सहित छह लोगों को चोटें आईं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को तत्काल मौके से हटाया और बाद में शांतिपूर्वक जुलूस निकलवाया। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि अचानक छज्जा गिरने से हादसा हुआ। फिर भी जुलूस को शांति पूर्वक पूरा कराया गया था।