फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

युवती का अपहरण कर दो जगह बेचा, कराई वेश्यावृत्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
युवती का अपहरण कर दो जगह बेचा, कराई वेश्यावृत्ति
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र से एक अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण कर दुष्कर्म और बाद में वेश्यावृत्ति के लिए बेचने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवती को दिल्ली के जीबी रोड से बरामद कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रकरण में शुक्रवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह और बजरंग दल के संयोजक आदेश चौहान, विहिप जिलाध्यक्ष अनीस गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सिकंदराबाद निवासी एक युवती को आरोपी रिजवान द्वारा 14 मई को अगवा कर लिया था। आरोपी ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में बुलंदशहर की एक महिला को बेच दिया। पीड़िता के मुताबिक महिला ने उससे वेश्यावृत्ति कराई और बाद में उसे उत्तराखंड के देहरादून ले जाकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया और दिल्ली के जीबी रोड पर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। करीब तीन माह तक उससे वेश्यावृत्ति कराई गई। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। जबकि युवती को पहली बार खरीदने वाली महिला को साथ ले जाकर देहरादून में जांच की, लेकिन उसे भी बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। 14 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि युवती दिल्ली के जीबी रोड पर है। पुलिस ने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर युवती को बरामद कर लिया। इसके बाद 19 जुलाई को कोर्ट से परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। इसके बाद आरोपी रिजवान को पकड़ा, लेकिन कुछ समय बाद ही उसे छोड़ दिया। जिसके चलते पीड़ित परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिला। मामले में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी के साथ वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मौके पर हिमांशु गर्ग, दीपक अग्रवाल, विजय शर्मा, शिवम, कपिल चौधरी, कुलदीप तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई संदिग्धों से की गई पूछताछ, जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
मामले में जांच अधिकारी शिवम तोमर ने बताया कि क्षेत्र में एक अन्य युवती को भी बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद युवती को बरामद करने के लिए कड़ी मेहनत की गई। जिसके चलते उक्त आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बताया कि मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed