{"_id":"62aa1454b88e0c5f2f2db341","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd240100562","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बेटी पैदा होने पर महिला को अस्पताल में छोड़कर चला गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बेटी पैदा होने पर महिला को अस्पताल में छोड़कर चला गया पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बेटी पैदा होने पर महिला को अस्पताल में छोड़कर चला गया पति
बुलंदशहर। तमाम योजनाओं, नारों और स्लोगन के बावजूद बेटियों को लेकर समाज की सोच अभी भी नहीं बदल पा रही है। ताजा मामला बुलंदशहर के अहमदपुर गांव का है, जहां दूसरी बेटी पैदा होने पर पति और ससुराल वाले महिला को सरकारी अस्पताल में छोड़कर चले गए। जानकारी होने पर मायके वाले उसे डिस्चार्ज कराकर गांव पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनकी पिटाई कर दी। महिला को घर से निकाल दिया और नवजात बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमैड़ा निवासी विमलेश की शादी गांव अहमदपुर में हुई है। विमलेश के पहले से एक बेटी है। दो दिन पूर्व प्रसव पीढ़ा होने पर ससुराल वालों ने उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। मंगलवार को विमलेश ने फिर बेटी को जन्म दिया। दूसरी बेटी होने पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोग एक-एक कर अस्पताल से भाग खड़े हुए। विमलेश के भाई वीरपाल ने बताया कि बहन ने उसे फोन करके अस्पताल में अकेले होने की बात कही। इसके बाद वह परिजनों संग अस्पताल पहुंचे तो उसने आपबीती बात बताई। अस्पताल से बहन को डिस्चार्ज कराने के बाद अहमदपुर गांव पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को अपनाने से इनकार कर दिया। समझाने पर भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। बहन के साथ उसकी भी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी शशांक सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। न ही इस मामले में कोई तहरीर मिली है।