फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कश्मीर में बढ़ती आतंकी वारदातों के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री ने नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। केंद्र सरकार पंडितों की सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठा रही है। कश्मीर जल रहा है और मोदी सरकार विपक्षियों को जेल भेजने में व्यस्त है। आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने के बजाए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था। उन्हें घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में एक महीने में कई टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। ऐसे दहशत के माहौल में रोजी, रोजगार और व्यापार छोड़ने पर लोग मजबूर हो रहे हैं। मौके पर संजय मित्तल, संगीता अहलावत, ब्रजेश अवस्थी, दीपक गर्ग, इदरीश, महाराज सिंह, शिवम लोधी, हुकम सिंह, मनोज शर्मा, सौरभ शर्मा, चंद्रभान सिंह, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed