फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

छह स्कूली वाहन सीज, तीन का ओवरलोड में काटा चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
छह स्कूली वाहन सीज, तीन का ओवरलोड में काटा चालान
विज्ञापन

बुलंदशहर। संभागीय परिवहन अफसरों द्वारा अनफिट वाहनों के सड़कों पर संचालित मिलने पर कार्रवाई अभी भी जारी है। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा छह स्कूली वाहनों को सीज किया गया। साथ ही तीन ओवरलोड वाहन संचालित मिलने पर उनका चालान काटा गया। इसके साथ ही उप्र परिवहन निगम के चालक और सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के चालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय में स्क्रीन पर चालकों ने प्रशिक्षण सीखा। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि अनफिट और बिना मानक संचालित वाहन पर कार्रवाई लगातार की जा रही है। कार्रवाई से बचने के लिए वाहन स्वामी अनफिट वाहनों का संचालन न करें। शनिवार को छह स्कूली वाहन संचालित मिलने पर सीज किए गए। साथ ही तीन ओवरलोड वाहनों का चालान काटा है। इन सभी पर एक लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि शासन स्तर से रोडवेज चालकों और स्कूल के चालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए चालकों को एआरटीओ कार्यालय में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed