{"_id":"626d78178a273c7e2a6e0fdb","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2377106138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में तमंचा लहराकर डांस करने पर युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में तमंचा लहराकर डांस करने पर युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में तमंचा लहराकर डांस करने पर युवक गिरफ्तार
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में तमंचा लहरा कर डीजे पर डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर युवक की पहचान कर उसे तमंचे सहित दबोच कर कार्रवाई की है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि वायरल वीडियो में तमंचा एक अन्य युवक के हाथ में भी साफ नजर आ रहा है।
क्षेत्र के गांव धारकपुर में एक शादी में तमंचा लहराते हुए एक युवक का डीजे पर डांस करते हुए वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि रामघाट थाना क्षेत्र के गांव धारकपुर में गत बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने तमंचे के साथ डांस करते हुए वीडियो बनाया था। जिसमें अलग-अलग युुवकों के हाथ में तमंचा नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कार्रवाई कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली है। रामघाट पुलिस ने रामघाट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ डांस करते हुए युवक का मामला संज्ञान में आया तो जानकारी की गई। जिसमें पता चला कि धारकपुर में युवक राजकुमार अपनी बहन की शादी में तमंचा लहराकर डीजे पर डांस कर रहा था। रामघाट पुलिस ने आरोपी राजकुमार को तमंचा सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।