{"_id":"626d7694d936c515c052d3c5","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd237709811","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र निवासी एक एससी वर्ग की नाबालिग छात्रा के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी जीजा और उसके नाबालिग साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
औरंगाबाद के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा के पिता ने गत 28 अप्रैल को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि नगर के ही मोहल्ला अट्टा निवासी एक किशोर उनकी बेटी को काफी दिन से परेशान कर रहा था। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आरोप है कि जुलाई-2021 उनकी पुत्री स्कूल से घर लौट रही थी। स्कूल के बाहर निकलते ही आरोपी किशोर अपने बहनोई के साथ खड़ा हुआ था। दोनों ने छात्रा को रोक लिया। बहला-फुसलाकर उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। छात्रा जब होश में आई तो एक घर में नग्न अवस्था में थी। छात्रा ने जब पूछा तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जीजा साले ने उनकी पुत्री को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। गत 24 अप्रैल को आरोपियों ने यह वीडियो वायरल कर दी। किसी तरह छात्रा के परिजनों तक यह वीडियो पहुंची तो देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने छात्रा से पूरा घटनाक्रम पूछा, जिसके बाद उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित पिता ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना पर विरोध जताया तो आरोपी ने जान से मारने तक की धमकी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अब पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
कोट =
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी