फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

युवक की हत्या कर शव कुएं में दफनाया, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
युवक की हत्या कर शव कुएं में दफनाया, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन

ऊंचागांव। विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बुलंदशहर से गांव के लिए निकले सचिन का 63 दिन बाद ट्यूबवेल के कुएं से शव बरामद हो गया है। पुलिस के मुताबिक सचिन के एक महिला से संबंध थे। उस महिला के पति ने ही उसकी हत्या की। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर शव को कुएं में दबा दिया था। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद कर लिया गया है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी सचिन (26) बुलंदशहर में एक लोहे की दुकान पर मजदूरी करता था। गत 9 फरवरी को वह दुकान से गांव के लिए निकला था। अगले दिन 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव में वोट डालने की बात कही थी। लेकिन वह न तो अपने गांव पहुंचा और न ही वापस दुकान पर आया। उसका सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने जहांगीराबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि युवक सचिन के जहांगीराबाद निवासी महिला के साथ संबंध थे। पुलिस ने महिला व उसके पति गजराज को बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सख्ती करने पर गजराज जुर्म कुबूल लिया। गजराज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे जानकारी हुई थी कि उसकी पत्नी और सचिन के बीच संबंध हैं। इसके बाद उसने पत्नी पर दबाव बनाकर सचिन को बुलाया। उसके साथ बैठकर जमकर शराब पी। नशे में बेहोश होने पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पत्नी के साथ मिलकर अपने ट्यूबवेल पर ले जाकर कुएं में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। शव काफी सड़ी गली अवस्था में था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गजराज ने पत्नी पर दबाव बनाकर सचिन को घर बुलाया था। शराब पिलाने के बाद नशे में उसकी हत्या कर शव को अपने ही ट्यूबवेल के कुएं में दबा दिया था। आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed