{"_id":"6251c1ed45e79e006b102d58","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2366482112","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी की रकम मांगने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी की रकम मांगने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधारी की रकम मांगने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया हमला
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को पूर्व ब्लॉक प्रमुख से उधारी की रकम वापस मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित घायल हो गया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी गई।
देहात कोतवाली के यमुनापुरम कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसने अरनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव ठाकुर उर्फ अमित को कुछ समय पूर्व 14 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि गौरव ने यह रकम कुछ समय बाद ही वापस करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन, समय बीतने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। तगादा करने पर आरोपी जल्द ही रुपये वापस करने का आश्वासन देता रहा। आरोप है कि गत चार अप्रैल को आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपने दो साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुस आया। जहां, आरोपी ने रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।