फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोप
विज्ञापन

गुलावठी। दिल्ली निवासी महिला को आरोपी युवक शादी का झांसा देकर आठ माह तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने युवक पर धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी मामले में थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।

हापुड़ निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह दिल्ली निवासी युवक के साथ हुआ था। जिससे उसे दो संतान भी पैदा हुईं। करीब आठ माह पूर्व उसकी मुलाकात दिल्ली में एक युवक से हुई। आरोपी ने उसे दौरान अपना नाम गलत बताया और पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ गुलावठी ले आया। जहां एक किराए के मकान में दोनों साथ रहने लगे, साथ ही आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पूर्व उसे आरोपी के असली नाम व गैर समुदाय से होने की जानकारी हुई। जिसका पीड़िता ने विरोध किया। आरोपी ने उसे निकाह का आश्वासन देकर उसका धर्मपरिवर्तन करा दिया, लेकिन उससे शादी नहीं की। बीते दिनों पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकीपिटाई कर दी और भविष्य में शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर कहीं भाग गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कही कोई सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि युवक उसके 2 लाख 50 हजार रूपये व सोने के जेवरात भी ले गया है। शनिवार को बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान, राहुल वर्मा, नगर संयोजक विशाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आदेश चौहान का कहना है कि महिलाओं का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed