{"_id":"6223aec980f2024c4a23d347","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2349843143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के ईट भट्टे व धर्मकांटे सहित तीन स्थानों पर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के ईट भट्टे व धर्मकांटे सहित तीन स्थानों पर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक के ईट भट्टे व धर्मकांटे सहित तीन स्थानों पर चोरी
नरौरा। थाना क्षेत्र में ग्राम रतनपुर के निकट पूर्व विधायक के ईट भट्टे व धर्मकांटे के कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने दो बड़े इनवर्टर, चार बैटरे व अन्य कीमती समान चोरी कर लिया। इसके अलावा निकट के ही एक नलकूप का ताला तोड़कर बदमाशों ने वहां से सामान चुरा लिया। मामले में पूर्व विधायक के पुत्र ने पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र में ग्राम रतनपुर के निकट बेलौन रोड़ पर रतनपुर निवासी पूर्व विधायक रामसिंह का ईट भट्टा व धर्मकांटा है। ईंट भट्टे का कार्य उनके पुत्र पूर्व प्रधान योगेन्द्र सिंह देखते हैं। यागेन्द्र सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की रात्रि को अलग-अलग उनके ईट भट्टे व धर्मकांटा आफिस के गेट का कुंदा काटकर चोरों ने दो इनवर्टर, चार बड़े बैटरे, दो स्टेबलाइजर, पेट्रोल पंप मशीनों व टेंक की चाबियां, रायफल व रिवाल्वर के लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चार इमरजेंसी लाइट आदि सामान पार कर दिया। इसके साथ ही निकट में स्थित जसवंत सिंह निवासी रतनपुर के नलकूप से चोरों ने इनवर्टर, बैटरे, झटका मशीन व स्टेबलाइजर आदि चोर चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सर्विलांस टीम आदि की मदद लेकर जांच में जुटी है।