फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पशु कटान की कोशिश करते एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पशु कटान की कोशिश करते एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

डिबाई। थाना पुलिस पशु कटान की सूचना मिलते ही मौके पर दबिश देकर एक महिला समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही मौके से पांच जीवित पशु भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने पशु कटान के उपकरण आदि भी बरामद किए हैं। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना डिबाई पुलिस क्षेत्र में तलाश वांछित अपराधियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि 8-10 व्यक्ति तीन कारों में सवार होकर आवारा पशुओं को पकड़कर गाड़ी की डिग्गियों में डालकर कटान करने के लिए गोधना रोड पर आम के बाग में ले गए हैं। आरोपियों के साथ एक महिला भी है। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर गोधना रोड स्थित आम के बाग में पहुंच कर आरोपियों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भागने की कोशिश करने लग। लेकिन, कुछ ही दूरी पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक कार को रोक लिया। कार सवार एक महिला सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो अन्य कारों में सवार सात आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त बबलू, उसकी पत्नी गुलफ्सां निवासी मोहल्ला खाईडोरा थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़, हाल निवासी हाईवे के पास नियर नाजिम होटल कस्बा व थाना मसूरी गाजियाबाद, शाहरूख निवासी दौलतपुर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर और अलीम निवासी मोहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई। चारों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed