{"_id":"61e9aa5290db194d0a1151b1","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2329785139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दो बहनों से लूटा रुपयों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दो बहनों से लूटा रुपयों से भरा बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने दो बहनों से लूटा रुपयों से भरा बैग
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नकदी जमा करने गईं दो बहनों से बाइक सवार बदमाश ने रुपयों से भरा थैला लूट लिया। साथ ही आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना बैंक से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी सुशील कुमार शर्मा की दो बेटियां किरन कुमारी और चंचल बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक में 73,500 रुपये बैग में रखकर जमा करने के लिए घर से आ रही थीं। जरगवां के बाजार में बैंक से करीब 100 मीटर पहले ही बैंक की ओर से आ रहे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने किरन कुमारी के हाथ में लगे नकदी से भरे बैग को लूट लिया। जब तक वह शोर मचातीं, तब तक आरोपी बाइक को दौड़ाकर फरार हो गए।
पीड़ितों ने बताया कि बैग लूटकर भागे बाइक सवार बदमाशों के पीछे उन्होंने दौड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन बदमाश जरगवां बाजार से बेलौन को जा रहे मार्ग पर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने सूचना पिता सुशील कुमार शर्मा को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। दोनों बहनों द्वारा आसपास शोर न मचाकर सीधे अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही घटना के दो घंटे बाद थाना पुलिस को सूचना देना संदेहास्पद है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही राज फाश कर दिया जाएगा।