{"_id":"61e9a4be4287b65dc36cb91c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232977245","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पांच प्रत्याशियों समेत 25 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पांच प्रत्याशियों समेत 25 ने भरा पर्चा
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिले की सात विधानसभा सीटों पर अब कुल 43 प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। जबकि शुक्रवार को नामांकन करने का अंतिम मौका होगा। दोपहर के तीन बजते ही मतदान की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। कांग्रेस की सूची बृहस्पतिवार को जारी होने पर अब शुक्रवार को सभी प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचेंगे।
शुक्रवार को सदर तहसील में सभी विधानसभाओं के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। भाजपा के सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई, बुलंदशहर और खुर्जा, रालोद के शिकारपुर, बसपा के खुर्जा व अनूपशहर, सपा के खुर्जा के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान विभिन्न दलों के कुल 10 और निर्दलीय 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
नामांकन स्थल पर जमकर हुआ आचार संहिता का उल्लंघन
सदर तहसील स्थित नामांकन स्थल के पास आचार संहिता और कोविड के नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। इस दौरान भाजपा, बसपा और रालोद के प्रत्याशियों के समर्थकों ने मौके पर नारेबाजी की तो पुलिस ने उन्हें धमकाते हुए नारेबाजी बंद कराई, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता गले में पटका डाले हुए पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और पटका उतरवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था, जिसके चलते कोविड के नियमों की भी अनदेखी हो रही थी।