{"_id":"61e8555766ef25751d42e84a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd232929736","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का गेट टूटकर गिरने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे का गेट टूटकर गिरने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
लोहे का गेट टूटकर गिरने से बच्चे की मौत
स्याना। क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर गांव में बुधवार लोहे का गेट टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन किसी ने घटना की कोई तहरीर नहीं दी है।
गांव वैरा फिरोजपुर के ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय गांव निवासी गौरव का पांच वर्षीय पुत्र लविश तीन वर्षीय पुत्री चंचल और 10 वर्षीय भांजे क्रिश के साथ खेल रहा था। बच्चे खेलते-खेलते गांव स्थित स्याना मार्ग पर एक प्लाट पर पहुंच गए। जहां पर चाहरदीवारी पर लगे गेट के निकट खेलने लगे। इसी दौरान अचानक गेट टूट कर गिया और तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों बच्चों को गेट हटाकर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर लविश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए क्रिश और चंचल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लविश की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की गई।