फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

47 लाख के बिल घोटाले में 11 अफसरों को चार्जशीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
47 लाख के बिल घोटाले में 11 अफसरों को चार्जशीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 400 से अधिक उपभोक्ताओं से 47 लाख रुपये के बिजली बिल फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बिजली निगम के अधिकारियों ने जांच के बाद 11 अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। चार्जशीट को अधिकारियों ने एमडी को भेजते हुए आगे की कार्रवाई की संस्तुति की है।
बताया जाता है कि अनूपशहर उपखंड के 400 से अधिक उपभोक्ताओं से 47 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला सामने आया था। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बिजली निगम के अधिकारियों ने बिलों में अवैध रूप से धनराशि जोड़कर भेजी। जब अधिकारियों से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुराना बकाया है, जिसे जोड़कर भेजा गया है। पूरे मामले में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो बिजली निगम के एसडीओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसडीओ ने शिकायत में बताया था कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए पहले उपभोक्ताओं के बिलों को कम किया और फर्जीवाड़ा पकड़ में न आ सके, इसके लिए दूसरे उपभोक्ताओं के बिलों में धनराशि जोड़ दी। अब मामले में बिजली निगम के अफसरों ने तत्कालीन एक्सईएन और एसडीओ व कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर एमडी को भेजी है। एसडीओ के पद पर तैनात रहे सत्यम कुमार ने विभाग से त्याग पत्र भी दे दिया है। अफसरों ने इनके खिलाफ भी चार्जशीट तैयार कर भेजी है।
विज्ञापन

इन अफसरों के खिलाफ तैयार की गई है चार्जशीट
तत्कालीन एक्सईएन वीके राजपूत, नीरज कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, एसडीओ विकास सिंह, सत्यम कुमार, सुभाष चन्द, कपिल भारद्वाज के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है। इसके अलावा बाबू राजेन्द्र शर्मा, सीपी गौतम, साहेब आलम के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
एमडी को भेजी गई है चार्जशीट
एक्सईएन, एसडीओ समेत 11 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर एमडी को भेजी गई है। एमडी से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार, कार्यवाहक चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed