फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

परिजनों ने लगाया छात्र के अपहरण का आरोप, जंगल से बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
परिजनों ने लगाया छात्र के अपहरण का आरोप, जंगल से बरामद
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर के अहार बाईपास के निकट स्थित एक विद्यालय से एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद ही पास ही एक जंगल से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में अपहरण का आरोप सही नहीं पाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि नगर के एक विद्यालय में पढ़ने वाला 12 वर्षीय लव शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचा था। कक्षा में अपना बैग रखने के बाद उसका पुत्र साइकिल लेने स्कूल के गेट तक आया था। स्कूल के गेट पर पहुंचते ही अचानक अज्ञात बदमाशों ने छात्र का मुंह दबाकर उसे कार में डाल लिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि कुछ दूर ले जाकर बदमाशों ने छात्र से उसका नाम-पता पूछा। छात्र के नाम-पता बताने के बाद बदमाश उसे जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। वहीं आसपास काम कर रहे किसानों ने छात्र को रोते हुए देखा तो उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजन छात्र को लेकर वापस आए।
विज्ञापन

एसपी देेहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि अपहरण का आरोप गलत है। परिजनों के आरोपों के अनुसार स्कूल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, लेकिन अपहरण जैसा कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से भी अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed