फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

आज से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
आज से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई के नेतृत्व में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्ट चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के आंदोलन में बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार की नीति अपनाई जाएगी। फार्मासिस्ट सुबह के समय दो-दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, बुधवार को तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट 4600 ग्रेड पे देने, एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट को प्रभार दिए जाने पर भत्ते को बढ़ाने, फार्मेसी पद बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी किए जाने, शव विच्छेदन में 40 की जगह 100 रुपये प्रति शव देने समेत 20 मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। बुधवार को जिलेभर में फार्मासिस्ट ने बाजू (बांहों) पर काली पट्टी बांध विरोध जताते हुए कार्य किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने बताया कि अभी तक फार्मासिस्ट शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। अब आंदोलन को तेज करने के लिए बृहस्पतिवार से 16 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद 17 से 19 दिसंबर तक आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर 20 दिसंबर से अनिश्चकालीन हड़ताल किया जाएगा। एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. विपिन गुप्ता और जिला मंत्री डॉ. डीके दूबे ने बताया कि संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने समेत 20 मांगों को लेकर विरोध जारी रहेगा। संरक्षक डॉ. योगेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सूरज कुमार, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र शर्मा, संयुक्त मंत्री डॉ. विनय चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा और जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed