{"_id":"61a2767eb9e6fb4c374e84ef","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2300839197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान पर महिला के बैग से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान पर महिला के बैग से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुनारों वाली गली में दो अज्ञात महिलाओं ने सराफ की दुकान पर आई एक महिला के बैग में रखे पर्स से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी प्रमोद गिरी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे रिंकू गिरी की पत्नी अंजू गिरी किसी काम से मोहल्ला सुनारों वाली गली में आई थी। उसके बैग के अंदर पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, कानों के झाले, गले का हार आदि लाखों रुपये के जेवरात रखे हुए थे। सुनारों वाली गली में दो अज्ञात महिलाओं ने पर्स के अंदर से जेवरात चोरी कर लिए। कुछ देर बाद पीड़ित पक्ष को घटना का पता चला, तब तक आरोपी महिलाएं वहां से फरार हो गई थीं। नगर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।