{"_id":"619fcd20ad4f1662207bbc68","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd229968996","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड सुरेंद्र शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खुर्जा जंक्शन। चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेंद्र शर्मा का शव बृहस्पतिवार सुबह शक्ति विहार कॉलोनी स्थित उनके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। शव कमरे में जंगले से लटका हुआ था। हालांकि, परिजनों ने मामले में कोई तहरीर बृहस्पतिवार देर शाम तक नहीं दी थी। लेकिन, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव बीछट सुजानपुर निवासी सुरेंद्र शर्मा (32) होमगार्ड में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती खुर्जा कोतवाली में चल रही थी और वह जंक्शन चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। सुरेंद्र खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की शक्ति विहार कॉलोनी में दूर के रिश्तेदार के घर में किराए पर रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह होमगार्ड का शव मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में जंगले से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। वहीं, जानकारी होने पर काफी संख्या में गांव बीछट सुजानपुर निवासी मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता कुंवरपाल ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल आदि भी खंगाला जा रहा है।
छोटे भाई की नौकरी को दी रकम वापस न आने से था परेशान
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र शर्मा ने किसी को अपने छोटे भाई की नौकरी लगवाने की बात की थी। उक्त व्यक्ति ने सुरेंद्र से उसके भाई की संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़प लिए थे। नौकरी न लगने पर वह रुपये वापस मांग रहा था। परिजन आशंका जता रहे हैं कि इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।