{"_id":"619fcc65f5cd4d0edd0086dc","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2299680196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कचहरी परिसर में दिया पत्नी को तीन तलाक, दबाया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कचहरी परिसर में दिया पत्नी को तीन तलाक, दबाया गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी परिसर में दिया पत्नी को तीन तलाक, दबाया गला
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का अपने पति से विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। गत दिनों पीड़िता जब न्यायालय आई तो आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने कचहरी परिसर में उसे रोक लिया। इस दौरान उन्होंने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की, साथ ही एक रिश्तेदार ने छेड़छाड़ भी की। पीड़िता ने पति पर तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह स्याना कस्बा निवासी युवक के साथ हुआ था। पति व अन्य ससुरालीजनों से उसका विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि गत 15 नवंबर को पीड़िता न्यायालय आई थी, जहां आरोपी पति व अन्य दो आरोपी भी आए थे। आरोप है कि रास्ते में कचहरी परिसर में ही आरोपियों ने उसे रोक लिया और अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपी पति ने उसे तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।