फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

हिरासत में रहे पीएम को ज्ञापन देने की घोषणा करने वाले सपा और किसान नेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
हिरासत में रहे पीएम को ज्ञापन देने की घोषणा करने वाले सपा और किसान नेता
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा करने वाले सपा नेताओं और किसान संगठनों के पदाधिकारियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह ही हिरासत में ले लिया। प्रधानमंत्री के जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

भाकियू भानु के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुड्डू, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव राजारामपुर निवासी सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पिंकू गुर्जर और गांव सरायदुल्हा निवासी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव ने किसानों और आम आदमी की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात कही थी। सभी को उनके आवास से समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया गया। भाकियू भानु के नेता का आरोप है कि पुलिस ने बुधवार रात को ही उन्हें घर पर नजरबंद कर दिया था। इस दौरान उनके घर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बृहस्पतिवार को वह किसानों की मांग उठाते हुए जिला प्रशासन से जेवर जाने की जिद पर अड़े रहे। सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा सीओ सिटी शशांक सिंह कोतवाली प्रभारी नगर संजीव शर्मा ने उनसे ज्ञापन लिया। इस दौरान रविंद्र कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, इंद्रेश ठाकुर, आदेश कुमार, जीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed