फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लड़की का इलाज कराने के नाम पर ठगे करीब 14 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
लड़की का इलाज कराने के नाम पर ठगे करीब 14 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दिव्यांग लड़की का उपचार कराने के नाम पर शातिर ने उसके पिता से 14 हजार रुपये हड़प लिए। उपचार न होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उससे अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बीके सिंह और दो अज्ञात केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि उसकी एक पुत्री दिव्यांग है। बीते दिनों खुद को एक संस्था का कर्मचारी बताते हुए एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। आरोपी ने अपना नाम उन्हें बीके सिंह बताया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उस दौरान उनकी पुत्री का उपचार कराने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी बीके सिंह और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उनसे 14 हजार 488 रुपये ले लिए। जल्द ही उपचार कराने का आश्वासन दिया। लेकिन, समय बीतने के बावजूद उनकी पुत्री का उपचार नहीं किया गया। उपचार न होने पर पीड़ित अरविंद कुमार ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे आश्वासन देता रहा, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। बाद में आरोपी ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया और अभद्रता करते हुए धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर पूरे प्रकरण का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed