फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कबड्डी प्रतियोगिता ः बालक वर्ग में खुर्जा, बालिका वर्ग में धामपुर, हापुड़ की टीम अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़? - फोटो : BULANDSHAHR
बालक वर्ग में खुर्जा, बालिका वर्ग में धामपुर, हापुड़ की टीम अव्वल
विज्ञापन

बुलंदशहर। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पिछले तीन दिन से चल रही 33वीं प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में खुर्जा व नहटौर और बालिका वर्ग में धामपुर और हापुड़ की टीम अव्वल रहीं। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बालिका वर्ग के अंडर-17 आयु वर्ग में धामपुर बिजनौर और सिकंदराबाद की टीम पहुंची। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला कड़ा रहा। धामपुर की टीम ने सिकंदराबाद की टीम को 37-09 अंकों से हराकर जीत हासिल कर ली। इसी तरह अंडर-19 आयु वर्ग में हापुड़ और धामपुर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें हापुड़ की टीम ने धामपुर बिजनौर की टीम को 29-24 अंकों के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त कर लिया। इसी तरह बालक वर्ग में अंडर-17 के मैच में खुर्जा और शिकारपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें खुर्जा की टीम ने शिकारपुर की टीम को 39-34 अंकों से हराकर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा बालक वर्ग की ही अंडर-19 में आखिरी मुकाबला नहटौर और शिकारपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में नहटौर ने शिकारपुर की टीम को 41-36 अंकों के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों और कोच का धन्यवाद किया। इसके साथ ही डॉ. अंतुल तेवतिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सर संघ चालक वीरेंद्र गर्ग ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के उपाध्यक्ष रामकिशन, यशवीर सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, प्रेम शंकर अग्रवाल, मेजर हरबीर सिंह और प्रधानाचार्य रमेश सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed