फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

आज ऊंचागांव पहुंचेंगे अभिनेता धर्मेंद्र और जया बच्चन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
आज ऊंचागांव पहुंचेंगे अभिनेता धर्मेंद्र और जया बच्चन
विज्ञापन

ऊंचागांव। फोर्ट में राकी और रानी की शूटिंग में अपना किरदार की शूटिंग करने के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री जया बच्चन शुक्रवार को पहुंचेंगे। जिसके लिए फोर्ट की सिक्योरिटी को और भी पुख्ता किया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक झलक पाने को काफी संख्या में लोग फोर्ट के बाहर मौजूद रहे। जिन्हें बाद में वहां से निराश होकर ही लौटना पड़ा।

ऊंचागांव फोर्ट में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की टीम बालीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिनेता रणवीर सिंह अपनी कोस्टार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। दोनों ही अभिनेता बीते दिनों फोर्ट पहुंचकर अपनी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर और आलिया के परिजनों का किरदार अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री जया बच्चन निभाएंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह ऊंचागांव फोर्ट पहुंच सकते हैं। क्षेत्र में फिल्म की शूटिंग और अपने पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री को देखने के लिए बृहस्पतिवार को फोर्ट के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। बृहस्पतिवार को किले का मुख्य द्वारा खुला रहने पर बॉलीवुड के सितारों की झलक देखने के लिए किले के सामने क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। किले पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों को किले के सामने से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed