{"_id":"616efa53f203ed496a734295","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd227993992","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों की होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चों की होगी कोविड जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बच्चों की होगी कोविड जांच
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए जिलेभर के स्कूल/कॉलेज में कोविड जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 18 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं की जांच होगी। जांच से पूर्व संबंधित छात्र-छात्राओं के परिजनों से सहमति ली जाएगी।
दिवाली से पूर्व शासन ने कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना जताते हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं, जिससे संक्रमण फैलने से बचाया जा सके। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बच्चों की कोविड जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कोविड जांच से पूर्व संबंधित छात्र-छात्राओं के परिजनों की सहमति के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा सहमति ली जाएगी। दिवाली को देखते हुए कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है।