फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

धू-धू कर जले रावण के पुतले, श्रीराम के लगे जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
औरंगाबाद में जलता रावण का पुतला। - फोटो : BULANDSHAHR
धू-धू कर जले रावण के पुतले, श्रीराम के लगे जयकारे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में हुई रामलीला में शुक्रवार को असत्य पर सत्य की विजय हुई। रामलीला में रावण का वध होते ही नुमाइश जय श्रीराम के उद्घोष से मैदान गुंजायमान हो उठा। इसके बाद रावण का कुनबा धू-धूकर जल उठा। रावण दहन की लीला देखने के लिए गांव-देहात से भारी संख्या में लोग पहुंचे। पालिका चेयरमैन के आवास पर रावण वध की लीला का मंचन हुआ। वहीं, घरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। नगर के नुमाइश मैदान में सांसद डॉ. भोला सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंंह ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया।
दहन के बाद मार्ग पर लगा जाम
रावण दहन के बाद लोगों की भीड़ के चलते नगर के सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। नुमाइश मैदान से डीएम रोड, शनिदेव मंदिर रोड, कालाआम चौराहा, भूड़ रोड़ आदि पर वाहनों की लंबी लाइन लगने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

अहिरावण का वध कर राम-लक्ष्मण को सकुशल ले आए हनुमान
बृहस्पतिवार रात मंच पर वंशजों के लगातार मारे जाने पर लंकाधिपति रावण चिंतित हो जाता है और अपने महाबलशाली पाताल लोक के राजा अहिरावण के पास जाकर उन्हें राम से युद्ध करने को भेजता है। अहिरावण विभीषण का रूप धारण कर राम-लक्ष्मण को चुरा पाताल लोक ले जाकर यज्ञशाला में दोनों भाइयों की बलि चढ़ाने के लिये यज्ञ करता है। पाताल लोक में हनुमान युद्ध में मकरध्वज को परास्त कर बाद में अहिरावण का वध कर राम, लक्ष्मण को सकुशल शिविर में वापस ले आते है। अहिरावण की मृत्यु के बाद रावण स्वयं ही रणभूमि में राम से युद्ध करने पहुंच जाता है। रावण अपने शस्त्रों से राम की वानर सेना को पछाड़कर भगाने लगता है राम अपने बाणों से रावण के सिरों पर लगातार प्रहार करते है। विभीषण से रहस्य हासिल कर राम एक साथ कई बाण छोड़ते है, एक बाण उसके नाभि में लगता है। जिससे वह कटे वृक्ष की तरह वह धरती पर गिर पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग के आवास पर चल रहे राम प्रसंग के दौरान बृहस्पतिवार रात रामेश्वर स्थापना, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध की लीला का मंचन हुआ। शुक्रवार शाम रावण वध की लीला का मंचन किया गया। पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने बताया कि मथुरा-वृंदावन से आए श्रीगणेश रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामप्रसंग का मनोहारी मंचन किया गया। मंचन देख धर्मप्रेमियों ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। इस दौरान डॉ. एसके गोयल, सुशील कंसल, अमित मित्तल, अरविंद गर्ग, सुखदेव शर्मा, कमल मकवाना, अरूण सोनी और हेमंत लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र का हुआ पूजन
विजयदशमी पर नगर समेत जिलेभर में जगह-जगह शस्त्र पूजन किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार और भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन हें। आज के दिन श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया था। इसलिए सारा हिंदू समाज इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाता है और अपने शस्त्रों का पूजन करता है। राम ने रावण का अंत कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था। वहीं, अनूपशहर में चल रहे संघ के प्राथमिक शिक्षण वर्ग में संघ का स्थापना दिवस विजय दशमी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक सुनील गर्ग ने की। मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार जिला कार्यवाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed