फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सबा हत्याकांड : शबनम बोली, पुलिस नहीं दे रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सबा हत्याकांड : शबनम बोली, पुलिस नहीं दे रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता के गांव जौलीगढ़ में सबा की हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने शबनम को अभी तक बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी है। उधर, पुलिस मास्टरमाइंड को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

19 सितंबर को शबनम की सात वर्षीय बेटी सबा की घर में ही गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त शबनम घर पर नहीं थी। शबनम ने मामले में गांव के पूर्व प्रधान, पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। हत्या के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों के परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। सीओ सिटी ने फिलहाल शबनम के घर के बाहर पुलिस को तैनात किया हुआ है। शबनम ने आरोप लगाया है कि थाना पुलिस बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दबाए हुए बैठी है। अभी तक उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उसे आशंका है कि उसकी बेटी के साथ हत्या से पहले आरोपियों ने कोई अनहोनी तो नहीं की है। वहीं, अगौता थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed