फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

तनख्वाह मांगने पर विवाद के बाद लैब कर्मी को मारी थी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
स्याना में मनीष हत्याकाड़ के आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
तनख्वाह मांगने पर विवाद के बाद लैब कर्मी को मारी थी गोली
विज्ञापन

बुलंदशहर/स्याना। पैथोलॉजी लैब पर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। लैब संचालक की अवैध पिस्टल से ही आरोपी ने कर्मचारी मनीष को गोली मारी। इसके बाद पिस्टल को छिपा दिया गया। मृत युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने लैब संचालक व आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नयाबांस निवासी जसवंत पुत्र तेजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा मनीष पुत्र किशनपाल चांदपुर चुंगी चौराहे के पास अंबेडकर पार्क के सामने स्थित पैथोलॉजी लैब पर नौकरी करता था। मंगलवार रात लैब संचालक सतेंद्र पुत्र हरकेश निवासी गांव क्रियावली, थाना नरसेना ने अपने साथी बबलू पुत्र पवन के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपी बबलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने हत्या के बाद पिस्टल को छिपाने के बारे में बताते हुए लैब संचालक सतेंद्र की भूमिका के बारे में भी बताया। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी लैब संचालक सतेंद्र को भी गढ़ अड्डा के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लैब संचालक ने फोन कर दोस्त को बुलाया था
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लैब संचालक सतेंद्र और कर्मचारी मनीष के बीच तनख्वाह को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद लैब संचालक सतेंद्र कुमार ने गांव फोन कर अपने दोस्त बबलू को बुला लिया। बबलू ने मौके पर पहुंचकर सतेंद्र से पिस्टल लेकर मनीष को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रही थी लैब
जिस पैथोलॉजी लैब पर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की गई, उस लैब का स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में कोई पंजीकरण नहीं है। हालत यह है कि बिना पंजीकरण के करीब एक वर्ष से लैब का संचालन हो रहा था। यदि लैब को अफसरों द्वारा पहले ही सील कर दिया जाता तो शायद एक युवक अपनी जिंदगी न गंवाता। सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि लैब को सील करने की तैयारी की जा रही है।
कोट =
मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पिस्टल कैसे और कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed