{"_id":"6148e1128ebc3e91e513570c","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd22627267","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोलीगढ़ हत्याकांड : पूर्व प्रधान-पति समेत सात पर एफआईआर, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोलीगढ़ हत्याकांड : पूर्व प्रधान-पति समेत सात पर एफआईआर, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव जोलीगढ़ में तीन तलाक पीड़िता की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान और पति समेत सात के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
गांव जोलीगढ़ निवासी शबनम उर्फ रानी की सात वर्षीय बेटी शबा की रविवार को घर के अंदर ही गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त शबा की मां घर पर मौजूद नहीं थी। शबा का कमरे के अंदर लहूलुहान शव शाम को पड़ा मिला था। मृतका की मां शबनम ने सात आरोपियों को नामजद करते हुए एसपी सिटी को तहरीर दी। देर रात शबनम की तहरीर पर पुलिस ने पति मुजम्मिल, पूर्व प्रधान हामिद अली, फरियाद, इंशाद, मुजाहिद, मुद्दसिर और आरिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि पुलिस ने दो आरोपी फरियाद व इंसाफ को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस तैनात
तीन तलाक पीड़िता शबनम की पुत्री शबा की हत्या के बाद से घर के बाहर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जो आने जाने वालों पर नज़र रख रहे है। साथ ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, गालियां भी सुनसान पड़ी है।
विज्ञापन
हत्यारों का खौफ, शबनम को सांत्वना देने में डर रहे ग्रामीण
अगौता थाना क्षेत्र के गांव जोलीगढ़ में शबनम की पुत्री की हत्या के बाद से ग्रामीण खौफजदा हैं। बताया जा रहा है कि शबनम का कोई गांव में साथ देता है तो उसे आरोपी धमकी देते हैं। इस कारण उसकी मदद को कोई आगे नहीं आता है।
सीबीआई से कराएं जांच
शबनम सोमवार दोपहर को अगौता थाने पहुंची, जहां उसने थाने में रोते हुए कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। मेरी बेटी चली गई, अब ये मुझे भी मार देंगे। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये।
पीएम रिपोर्ट और सीडीआर के सहारे पुलिस
पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर हत्या कितने घंटे पहले हुई। बच्ची के साथ मर्डर से पहले कोई अनहोनी तो नही हुई, ये सब पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस सीडीआर के आधार पर भी जांच कर रही है।
कोट =
मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी