फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में वायरल का कहर बरकरार, मिले 214 और मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर में वायरल का कहर बरकरार, मिले 214 और मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबरने के बाद जिले में अब नई मुसीबत वायरल बुखार के रूप में सामने आ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1420 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें 356 मरीज वायरल के थे। वहीं 1416 टीमों ने 77,649 घरों का सर्वे किया। इसमें वायरल के 214 मरीज और मिले।
जिलेभर में इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप चरम पर है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन एक हजार मरीज आते हैं। जबकि अन्य मरीजों में चर्म रोग और नेत्र रोग के मरीज सर्वाधिक शामिल रहते हैं। सोमवार को 1416 टीम द्वारा गांव-गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान 77,649 घरों का सर्वे कर प्रत्येक सदस्य के बारे में जानकारी ली गई। एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कुल 1416 टीम सर्वे में जुटी हुई हैं। प्रत्येक टीम द्वारा प्रतिदिन 50-50 घरों का सर्वे कर वायरल पीड़ितों की पहचान की जा रही है। 214 बुखार के मरीजों को दवा की किट दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को भी नहीं मिला कोई संक्रमित
तीन दिन पूर्व जनपद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया था। इसके बाद अब तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार सोमवार को एंटीजन किट और आरटीपीसीआर सैंपल लेकर करीब 2000 लोगों की जांच की गई। जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिले में सक्रिय केस शून्य हैं। सोमवार को किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 लोगों की हुई डेंगू की जांच
सोमवार को 38 लोगों की एनएच 1 किट से जांच की गई। जो निगेटिव आई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि घर-घर सर्वे के दौरान या सरकारी चिकित्सालय में उपचार कराने आ रहे मरीजों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण होने पर किट से जांच की जा रही है। पूर्व में एक व्यक्ति में मेरठ से डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद से अब तक किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं।

डीएम कॉलोनी में चार जगह मिला लार्वा, नोटिस जारी
बारिश और मौसम में हुए बदलाव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला मलेरिया विभाग द्वारा लार्वा की खोज करने के साथ उसे नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को टीम द्वारा डीएम रोड और कालोनी में लार्वा की खोज की गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से टीम द्वारा लार्वा की खोज की जा रही है। सोमवार को डीएम कालोनी में चार स्थानों पर लार्वा मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। संबंधित जगह पुन लार्वा मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed