फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कार-पिकअप की भिड़ंत में 12 घायल, तीन गम्भीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कार-पिकअप की भिड़ंत में 12 घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन गांव के पास कार और पिकअप की बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 12 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से तीन लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

बुधवार की दोपहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोरजपुर निवासी डेढ़ दर्जन लोग दिल्ली बॉर्डर पर हुई एक मौत में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन गांव के पास सामने से आई कार की पिकअप से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद पिकअप सड़क पर ही पलट गई। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने उसमें फंसे घायल लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और सभी घायलों सीएचसी शिकारपुर पहुंचाया। हादसे में कार सवार चालक रिजवान पुत्र उस्मान निवासी सारंगपुर थाना पहासू तथा प्रेम सिंह पुत्र गोपी सिंह निवासी नगला सारंगपुर थाना पहासू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पिकअप में सवार सुधीर पुत्र लटूर सिंह, ब्रह्मजीत पुत्र हरी सिंह, प्रेमपाल पुत्र गनपत, रानी पत्नी सुमित, सुमित पुत्र रामवीर, नेमवती पत्नी कन्नू, भूरी पत्नी मिश्रीलाल, अंगूरी पत्नी रामभरोसे, अनारा पत्नी गोपी तथा क्त्रसंति पुत्र वीरपाल घायल हो गए। रिजवान, प्रेमसिंह व सुधीर को गंभीरावस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ उपेंद्र मलिक ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed