{"_id":"612e86b98ebc3eb6c127aced","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd225091398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश और देहरादून जाना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश और देहरादून जाना हुआ आसान
विज्ञापन
ऋषिकेश और देहरादून जाना अब आसान
बुलंदशहर। जनपद से ऋषिकेश और देहरादून जाना और भी आसान हो गया है। जनपद से उप्र परिवहन निगम की खुर्जा डिपो से एक-एक रोडवेज बसों का प्रतिदिन संचालन शुरू हो गया है। दोनों बसें प्रतिदिन रात्रि के समय रवाना हो रही हैं तो दोपहर के समय दोनों की वापसी हो रही है।
जनपद से अभी तक विभिन्न स्थानों पर उप्र परिवहन निगम की बसों का संचालन हो रहा है। इसमें उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली आदि जगह रोडवेज बसों से यात्री आ जा रहे थे। वहीं, बुलंदशहर डिपो से देहरादून के लिए सुबह छह बजे प्रतिदिन एक बस का संचालन होता है। वहीं, अब खुर्जा डिपो से उत्तराखंड के दो पर्यटन स्थल के लिए बसों का संचालन शुरू किया है। खुर्जा डिपो के एआरएम उमेश आर्य ने बताया कि दो बसें शुरू की है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि निगम की बसों को पर्यटन स्थल से जोड़ा जा रहा है। जिससे यात्री निगम की बसों से सफर कर सके।
बताया कि प्रतिदिन रात्रि 12 बजे खुर्जा डिपो से देहरादून व ऋषिकेश के लिए बसों का वाया भूड़ चौराहा होते हुए संचालन शुरू कर दिया गया है। जो देहरादून से सुबह आठ बजे खुर्जा के लिए रवाना होती हैं और बुलंदशहर दोपहर 2.30 बजे पहुंचती है। अगर कोई रात्रि के समय देहरादून या ऋषिकेश जाना चाहते है तो बसों से आसानी से सफर कर सकते हैं।