{"_id":"612699758ebc3e7a0705dd11","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2247311140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को राखी बांधने आई महिला का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को राखी बांधने आई महिला का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई को राखी बांधने आई महिला का शव फंदे से लटका मिला
नरौरा। ग्राम परिहावली में रक्षाबंधन के अवसर पर मायके में भाई को राखी बांधने आई विवाहिता वीरवती का शव आम के बाग में चुनरी के सहारे फंदे पर लटक मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। वहीं, मृतका के भाई ने गांव निवासी दो लोगों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।
वीरवती (19) पुत्री उदयवीर सिंह की शादी करीब छह माह पूर्व ग्राम हरगोविंदपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल में हुई थी। वीरवती रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी। बुधवार शाम परिहावली और बेलोन के बीच में एक बाग में वीरवती का शव एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई विजय कुमार ने रामघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी बहन की गांव के ही दो लोगों ने हत्या कर शव लटका दिया है। थाना प्रभारी रामघाट वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।