{"_id":"612145aa8ebc3e79b27e7b4d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd224517531","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में मिलीं खामियों के बाद पेट्रोल पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में मिलीं खामियों के बाद पेट्रोल पंप सील
विज्ञापन

ऊंचागांव। नरसेना स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को ऑयल कंपनी की टीम ने छापा मारा। जांच में खामियां मिलने पर पेट्रोल पंप को सील किया गया। डीएसओ का कहना है कि यह कार्रवाई कंपनी की ओर से की गई है। अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रो पदार्थ बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर पेट्रो कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारकर पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। साथ ही वहां से पेट्रोल व डीजल के सैंपल भी लिए हैं। कंपनी अधिकारियों से कार्रवाई का विवरण मांग लिया गया है। अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी।