{"_id":"611415da8ebc3e78e40a6c6f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2239707155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोहल्ला भूड़ निवासी दो युवकों की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके परिचितों ने ही चार लाख रुपये की ठगी कर ली। कई माह तक नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी राजीव पुत्र बहादुर सिंह व राहुल पुत्र देवेंद्र कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके घर पर गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के एक दंपती समेत तीन लोगों का आना-जाना लगा रहता था। दिसंबर 2020 में तीनों आरोपियों ने उनके परिजनों को झांसा दिया कि उनकी रेलवे में उच्च अधिकारियों से जान-पहचान है और वह उनकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवा देंगे। इसके एवज में पांच-पांच लाख रुपये की मांग की गई। दोनों युवकों के परिजनों ने आरोपियों की बातों में आकर दो-दो लाख रुपये दे दिए, जबकि शेष रकम नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देना तय हुआ। पीड़ित युवकों के अनुसार इसके बाद आरोपियों द्वारा जल्द नौकरी लगने का आश्वासन दिया जाता रहा। वहीं, अब कोरोना कर्फ्यू की अवधि के बाद आरोपियों द्वारा फोन उठाना बंद कर दिया गया। बीते दिनों साहिबाबाद जाकर आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उनके द्वारा अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।