{"_id":"610ed4428ebc3e77b607d9ba","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd223736174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
स्याना। बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर गांव चिंगरावठी के पास शनिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक मृतक बीबीनगर के गांव आकापुर टियाना निवासी गजेंद्र तो दूसरा शाहरूख निवासी खादमोहननगर स्याना के रूप में हुई है।
सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि बीबीनगर के गांव आकापुर टियाना निवासी गजेंद्र (24) पुत्र चंद्रसेन शुक्रवार शाम को अपने बहनोई प्रदीप के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बुलंदशहर जा रहा था। बताया गया कि जब वह गांव चिंगरावठी के पास पहुंचा तो बुलंदशहर की ओर से आ रहे एक अन्य बाइक सवार की उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गजेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार शाहरूख को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गजेंद्र का बहनोई प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।