फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

संपूर्ण समाधान दिवस: 283 शिकायतों में से 43 का हुआ समाधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
स्याना तहसील में समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
फोटो समाचार =
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 283 शिकायतों में से 43 का हुआ निस्तारण
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बढ़ने लगी है। लेकिन अभी भी समस्याओं का तत्काल निस्तारण पर्याप्त संख्या में नहीं हो पा रहा है। शनिवार को सभी सातों तहसीलों में पुलिस, पेंशन और राजस्व संबंधी 283 शिकायतें अफसरों के सामने आईं। इस दौरान तत्कालिक रूप से सभी तहसीलों में मात्र 43 समस्याओं का समाधान हो सका।

डिबाई तहसील में डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार ने शनिवार को फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को पांच दिन में शेष शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। एसडीएम मोनिका सिंह, तहसीलदार राजकुमार भाष्कर, जिला कृषि अधिकारी आरपी चौधरी आदि अधिकरी मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम आशीष कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम के मुताबिक, प्राप्त कुल 27 शिकायतों में से सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की पांच, विकास भवन की एक औऱ तीन अन्य विभागों की प्राप्त हुई। शिकारपुर में तहसीलदार राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गांव पहाड़पुर हवेली निवासी कलावती पत्नी राजेंद्र शर्मा ने खेत की पैमाइश के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर संबंधित अधिकारी को पैमाइश के आदेश दिए। वहीं गांव रंगपुर निवासी ग्रामीणों ने सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की, जिस पर आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। खुर्जा में तहसील परिसर में एसडीएम खुर्जा लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया, जिसमें राजस्व की 15, पुलिस की आठ और अन्य विभाग से संबंधित 15 शिकायतें आईं। स्याना तहसील में एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 40 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराईं। अनूपशहर में एसपी देहात और एसडीएम की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं।
विज्ञापन

शिकायत और समाधान के आंकड़े
तहसील का नाम शिकायत समाधान
डिबाई 108 19
स्याना 40 07
खुर्जा 38 05
अनूपशहर 35 03
सदर (बुलंदशहर) 27 02
शिकारपुर 21 04
सिकंदराबाद 14 03
कुल 283 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed