{"_id":"60eb36c68ebc3ec234709abf","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2220834167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 20 वें जिपं अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेंगी डा. अंतुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 20 वें जिपं अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेंगी डा. अंतुल
विज्ञापन
आज 20 वें जिपं अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेंगी डॉ. अंतुल
बुलंदशहर। 98 साल के जिला पंचायत के इतिहास में सोमवार को 20वें जिपं अध्यक्ष के तौर पर भाजपा की निर्विरोध जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया शपथ लेंगी। इस दौरान जिपं परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद समितियों के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों की शपथ ग्रहण के लिए सरकार ने 12 जुलाई की तारीख तय की थी। आदेश के मुताबिक, सोमवार को जिला पंचायत परिसर में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत परिसर में तैयारियां की जा रहीं हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। जिला पंचायत में जल प्रबंधन, निर्माण, वित्त, कार्यदायी, शिक्षा, स्वास्थ्य समितियों का गठन किया जाता है। सोमवार को शासन के निर्देश पर इन समितियों के गठन के लिए बैठक होगी। जिपं अध्यक्ष के मुताबिक संभव है कि बैठक के दौरान ही समितियों का गठन भी कर दिया जाए।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।