फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बाल कल्याण समिति ने रुकवाई दो बहनों की शादी 20-14-29

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बाल कल्याण समिति ने रुकवाई दो बहनों की शादी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में नाबालिग शादी होने का सिलसिला जारी है। अब बाल कल्याण समिति ने दो बहनों की शादी रुकवाने का काम किया है। जबकि इससे पहले भी जिले में समिति कई शादियों को रुकवाने का काम कर चुका है। समिति का दावा है कि जनपद में एक भी नाबालिग की शादी नहीं होने दी जाएगी।

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक शिकायत मिली थी कि डिबाई क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों को शादी करवाई जा रही है। इनकी बरात बृहस्पतिवार को आनी है। शिकायत मिलते ही समिति की टीम गांव में पहुंची और दोनों बहनों के परिजनों के आयु संबंधित दस्तावेज मांगे। उन्होंने बताया कि पहले तो परिजनों ने आनाकानी की, लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की गई तो दोनों बहनें नाबालिग पाई गई। वही, दूसरी ओर जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जिन युवकों के साथ इन दोनों बहनों की शादी होने वाली है। उनमें एक युवक नाबालिग है। इसके बाद परिजनों और दोनों बहनों को पुलिस की मदद से समिति के कार्यालय लाया गया। जहां पर परिजनों से समझाबुझाकर शादी न करने के लिए राजी किया। साथ ही उनसे लिखित में भी ले लिया है कि वह अपनी बेटियों की शादी तब तक नहीं करेंगे, जब तक वह बालिग नहीं हो जाती हैं। इसके अलावा संबंधित थाना क्षेत्र और प्रशासनिक अफसराें को पूरे मामले से अवगत करवाते हुए इस परिवार पर नजर रखने के लिए भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने जनपद के लोगों से अपने बच्चों की बालिग होने पर ही शादी करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed